जरा सी रोशनी ने आज कमाल कर दिया
मेरे दिल को जीने का नया मुकाम दे दिया।
इस रोशनी ने आकर मुझे यह बतला दिया
तुझे जीना नही है क्या अभी यह सवाल रख दिया।
मैंने भी दे दिया हंस कर जवाब
क्या करूंगी जीकर अब
नहीं है जिंदगी लाजवाब मेरी जब
रोशनी ने हंस कर कहा
जीना छोड़ने से क्या होगा
होगा तो वही जो मंज़ूर ऐ खुदा होगा।
सीख ले एक बात अब
ढूंढ खुशी हर छोटी चीज़ में
जी ने इस खूबसूरत जिंदगी को अब खीज में।
रोना धोना छोड़ दे
मुस्कुराहट की तरफ अपनी राह मोड़ दे।
जो तू करेगी यह अब
रोशनी दिख देगी राह सब
बस चलती जा
बस चलती जा
खुद को बस ये कहती जा
तुझे जीना है आखिर तक।
तुझे जीना है आखिर तक।
आज खुद जो खड़ी हूँ अपने पैरों पे,
वो इस रोशनी का ही कमाल है।
मिटाकर सारी बंदिशें इस रोशनी ने ही मुझे आज़ाद कर दिया, जरा सी रोशनी ने कमाल कर दिया।